Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

बिजनौर में युवक की बेरहमी से हत्या, झील किनारे खाली प्लॉट में मिला शव

लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव झील किनारे खाली प्लॉट में फेंके जाने से सनसनी फैल गई। मृतक का चेहरा बुरी तरह कूंचा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान अशरफ नगर इठुरिया निवासी सूरज गौतम (28) के रूप में हुई है। वह संजय गांधी पीजीआई में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक उसकी मां भी पीजीआई में कार्यरत हैं। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे सूरज घर से यह कहकर निकला था कि वह बिजनौर जा रहा है। देर रात जब परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।
शनिवार सुबह गांव के बाहर झील के पास खाली प्लॉट में सूरज का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
इंस्पेक्टर बिजनौर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। युवक की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के कारण और आरोपितों का पता लगाया जा सके।

International

RELATED ARTICLES