लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वह पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल थे, तभी उन्हें बेचैनी, दर्द और घबराहट महसूस होने लगी।स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में जुटी हुई है। फिलहाल अजय राय को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट



