Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ के मोहनलालगंज में युवती की आत्महत्या से सनसनी, गांव में पसरा मातम

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गदियाना गांव में मंगलवार सुबह एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के गदियाना निवासी 18 वर्षीय अनुष्का रावत पुत्री सहदेव रावत ने मंगलवार सुबह करीब 7 बजे घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर तत्काल उसे नीचे उतारकर आनन-फानन में मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।इस संबंध में मोहनलालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, मामले की जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

International

RELATED ARTICLES