Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा चार महीने पहले हुआ था विवाह…

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलासखेड़ा गांव में विवाह के महज साढ़े चार माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर और सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम निवासी मनोज पुत्र श्रीराम ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सीमा का विवाह बीते 7 मार्च को हुलासखेड़ा निवासी अमित कुमार पुत्र रामचंद्र के साथ किया था। विवाह के बाद से ही पति अमित कुमार, ससुर रामचंद्र पुत्र स्वर्गीय प्यारे तथा सास अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि आरोपी मायके से दो लाख लाने का दबाव बनाते थे तथा मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे।
तहरीर में बताया गया है कि शनिवार को सूचना मिली कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पुत्री को मृत अवस्था में देखा। पीड़ित पिता ने पति, ससुर और सास पर दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपित पति, ससुर और सास के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

अनुराग तिवारी

International

RELATED ARTICLES