Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

प्रॉपर्टी डीलरों ने नाली तोड़कर सरकारी नलकूप को किया कब्जे में किसान दुखी प्रशासन से कार्यवाही की मांग

नाली तोड़कर बाउंड्रीवाल के अंदर किया नलकूप नंबर-17, धान रोपाई के बीच किसानों के सामने सिंचाई संकट गहराया…….

मोहनलालगंज।लखनऊ,मोहनलालगंज विकास खंड के सिसेंडी क्षेत्र स्थित रघुनाथ खेड़ा गांव के पास कोडरा रायपुर मजरे में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोड किनारे स्थित सरकारी नलकूप नंबर-17 को कुछ प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा रेडीमेड बाउंड्रीवाल बनाकर अपने कब्जे में लिया जा रहा है। इतना ही नहीं, सरकारी नाली को भी तोड़कर नलकूप परिसर को बाउंड्रीवाल के अंदर कर दिया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक यह नलकूप क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन है। इस समय धान की रोपाई का कार्य तेजी पर है, लेकिन नलकूप प्रभावित होने से किसानों के सामने पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो धान की फसल प्रभावित हो सकती है।गांव के लोगों ने बताया कि जब कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो संबंधित प्रॉपर्टी डीलरों ने खुद को प्रशासनिक अधिकारियों से जुड़ा बताते हुए रौब झाड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों ने कहा कि “जो करना है कर लो, प्रशासन हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।” इसके बाद से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग खुलकर विरोध करने से भी डर रहे हैं।स्थानीय किसानों ने पत्रकारों को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि सरकारी नलकूप और नाली पर कब्जा किए जाने से खेतों तक पानी पहुंचना मुश्किल हो रहा है। किसानों का कहना है कि सरकारी संपत्तियों को बचाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल जांच कर सरकारी भूमि और नलकूप को कब्जामुक्त कराने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके और सिंचाई व्यवस्था सुचारु रह सके।

International

RELATED ARTICLES