अनुराग तिवारी की रिपोर्ट
मोहनलालगंज,लखनऊ जेष्ठ माह के प्रथम मंगलवार के शुभ अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हनुमान जी की आराधना के साथ हुई।
आयोजन के दौरान भव्य सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया। सुंदरकांड के पाठ से वातावरण भक्तिमय हो उठा और जय श्री राम एवं बजरंगबली के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी, सब्जी बूंदी कढ़ी चावल रायता गलका एवं अन्य प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। आयोजक वीरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। व्यवस्थापक गौरव पांडे विनय पांडे ने बताया कि लगभग 15 वर्षों से भंडारे का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें सभी नागरिकों का साथ व सहयोग प्राप्त होता हे इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे सत्यम सहित समस्त पांडे परिवार व हजारों की संख्या में हजारों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।



