Saturday, June 13, 2026

National

spot_img

जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव को बिना नोटिस वारंट के हिरासत में लेकर अभद्रता गाली गलौज करने का आरोप सांसद आरके चौधरी सपा जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव के साथ कथित पुलिस उत्पीड़न के मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं मोहनलालगंज सांसद आर.के. चौधरी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने बुधवार को पुलिस आयुक्त लखनऊ को ज्ञापन सौंपकर मोहनलालगंज कोतवाल बृजेश त्रिपाठी एवं कनकहा चौकी प्रभारी निमेश दुबे के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव को एक जून 2026 को बिना किसी नोटिस, सम्मन अथवा वारंट के उनके आवास से हिरासत में लिया गया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया तथा उन्हें लॉकअप में बंद कर बाद में जेल भेज दिया गया।सपा नेताओं ने ज्ञापन में मोहनलालगंज कोतवाल बृजेश त्रिपाठी और कनकहा चौकी इंचार्ज निमेश दुबे पर बदसलूकी, गाली-गलौज और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि पुलिस अधिकारियों का व्यवहार जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के प्रति मर्यादित नहीं रहा, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जब पूर्व विधायक एवं अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्रवण यादव तथा बार एसोसिएशन मोहनलालगंज के महामंत्री रामलखन यादव मामले की जानकारी लेने और वार्ता करने थाने पहुंचे तो उनके साथ भी कथित रूप से असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया। सपा नेताओं ने इसे पुलिस मित्र की अवधारणा के विपरीत बताते हुए अधिकारियों के आचरण पर सवाल खड़े किए हैं।
सपा जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सम्मान की रक्षा होना आवश्यक है। यदि किसी अधिकारी द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग किया गया है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगी।पुलिस आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में सपा नेताओं ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार यादव के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच हो तथा आरोपित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा श्रवण यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एवं लखनऊ बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव, पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, प्रदेश सचिव अशोक यादव, बार एसोसिएशन मोहनलालगंज के महामंत्री रामलखन यादव, रामसमुझ रावत, उमाशंकर वर्मा, जी.एच. जैदी, संजय यादव तथा गुड्डू यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

a

International

RELATED ARTICLES