Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार ब्लास्ट, इलाके में अफरा-तफरी…

पंजाब के जलांधर से बड़ी खबर सामने आई है। बीएसएफ के हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार ब्लास्ट की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। जालंधर में हुई इस विस्फोट के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पंजाब के जालंधर में मंगलवार देर शाम बीएसएफ मुख्यालय के बाहर जोरदार धमाके के सनसनी फैल गई। धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। धमाका एक स्कूटी में हुआ जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। इस धमाके में एक शख्स के जख्मी होने की खबर है। अभी घायल की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस, फॉरेंसिक टीमों और बीएसएफ ने इलाके को सील कर जांच कर दी है। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फ़ुटेज भी मिली है।*फ्लिपकार्ट डिलीवरी ब्वॉय की थी स्कूटी*गुरप्रीत नाम का एक युवक बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर पार्सल की डिलीवरी देने गया था। तभी शाम 8 बजकर 15 मिनट पर स्कूटी में धमाका हो गया। अचानक हुए धमाके से लोग सहम गए। जिस एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट हुआ, वह एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है। आशंका है कि स्कूटी में कोई विस्फोटक सामग्री रखी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटनास्थल के पास गुरुनानकपुरा रोड पर सब्जी मंडी में काफी भीड़ थी। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि बीएसएफ चौक के पास स्कूटर में हुआ विस्फोट ग्रेनेड हमले का नतीजा था। सुरक्षा एजेंसियां इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित संचालकों और स्थानीय आपराधिक नेटवर्क के माध्यम से सक्रिय प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की संलिप्तता की गहन जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, जिस घटना को शुरू में वाहन से जुड़े विस्फोट के रूप में देखा जा रहा था, अब उसे एक आतंकी हमला माना जा रहा है।शुरुआती जांच से पता चला है कि यह घटना पंजाब में सुरक्षा बलों और राजनीतिक संस्थानों को निशाना बनाने वाली हालिया घटनाओं की एक बड़ी श्रृंखला का हिस्सा हो सकती है। अब खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान स्थित गुर्गों और चरमपंथी मॉड्यूल की भूमिका की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। जांच में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) समेत अन्य संगठनों पर भी नजर है, जो कथित तौर पर स्थानीय गैंगस्टरों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके में अलर्ट बढ़ा दिया है और पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है।

International

RELATED ARTICLES