Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ में बिजली विभाग की टीम पर हमला, घर में घेरकर की मारपीट; चार कर्मचारी घायल

विनय मिश्रा

लखनऊ में बिजली चोरी की जांच करने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकीपुरम इलाके में जांच करने पहुंचे जेई और कर्मचारियों पर आरोपियों ने जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़ दिया। इसके बाद टीम के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों, डंडों और बिलचे से पीटा गया। हमले में चार कर्मचारी घायल हो गए, जबकि किसी तरह भागकर टीम ने अपनी जान बचाई।जेई अशोक कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बिजली चोरी की सूचना पर विभाग की पांच सदस्यीय टीम उपभोक्ता अजय दीक्षित के घर जांच के लिए पहुंची थी। टीम ने मीटर चेक करने को कहा तो पहले विरोध किया गया, बाद में अंदर ले जाया गया। आरोप है कि वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे। जांच के दौरान कहासुनी होने पर अजय दीक्षित और उनके परिजनों ने टीम पर हमला कर दिया।वहीं सहादतगंज इलाके में भी बिजली विभाग की टीम पर हमला हुआ। चौपटिया स्थित तंबाकू मंडी में एसडीओ जितेंद्र गुर्जर और जेई खुर्शीद अनवर बिजली चेकिंग करने पहुंचे थे। टीम जैसे ही कटिया हटाने लगी, वैसे ही जलील अहमद ने करीब 40 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला बोल दिया।दोनों घटनाओं के बाद जानकीपुरम और सहादतगंज थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

International

RELATED ARTICLES