Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने सिसेंडी चौकी का किया फीता काटकर किया उद्घाटन

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया।व्यापारियो व जन सहयोग से तैयार हुई इस चौकी का उद्घाटन डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनन्द ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार व प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी तथा सिसेंडी चौकी प्रभारी अनूप सिंह मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद डीसीपी अमित कुमार ने नवनिर्मित चौकी भवन, कार्यालय कक्ष और पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए व्यापारियो व स्थानीय नागरिकों द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की और कहा कि इस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। साथ ही अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और आमजन की समस्याओं के निस्तारण में सुविधा मिलेगी।डीसीपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। सिसेंडी में जनसहयोग से तैयार यह चौकी इसी साझेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम के दौरान एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा, निरीक्षक अमर सिंह,व्यापार मंडल महामंत्री वीरेन्द्र शुक्ला उर्फ सोनू,वरिष्ठ समाजसेवी व पत्रकार ललित दीक्षित,प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह,भाजपा नेता अजंनी शुक्ला, समाजसेवी अशोक मिश्रा,प्रदीप सिंह, राजेश जायसवाल, पवन गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष इमरान खान, प्रदीप गुप्ता, सोनू द्विवेदी सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारियो समेत क्षेत्रीत लोग मौजूद रहे।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES