Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ ईदगाह में शांतिपूर्ण भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम

लखनऊ ऐशबाग ईदगाह में गुरुवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए ईदगाह और शहर की प्रमुख मस्जिदों में पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे की दुआ मांगी।

शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। पुलिस और पीएसी के जवानों को संवेदनशील इलाकों सहित प्रमुख नमाज स्थलों पर तैनात किया गया। प्रशासन ने ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी, जिससे त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लोगों से कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने साफ कहा था कि कुर्बानी केवल उन्हीं जानवरों की दी जाए जो कानूनन मान्य हैं तथा साफ-सफाई और सामाजिक सौहार्द का विशेष ध्यान रखा जाए।

नमाज के दौरान लोगों ने देश की तरक्की, सामाजिक सद्भाव और गर्मी से राहत के लिए विशेष दुआएं भी मांगीं। त्योहार के अवसर पर बाजारों और मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक देखने को मिली। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह दिखाई दिया।

प्रशासन और स्थानीय धर्मगुरुओं की अपील का असर शहर में साफ दिखाई दिया, जहां पूरे दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और बकरीद आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुई अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES