Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनाए गए अशोक यादव, सौंपी गई संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारीसपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह की लहर

लखनऊ।समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से राजधानी लखनऊ से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अशोक यादव को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद पर नामित किया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शुक्रवार को इस आशय का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए अशोक यादव को संगठन की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने कहा कि अशोक यादव की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को सक्रिय करना है। उन्होंने आशा जताई कि अशोक यादव अपनी इस अहम जिम्मेदारी को पूर्व की भांति पूरी कर्मठता के साथ निभाएंगें और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। अशोक यादव की नियुक्ति से जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सपा के प्रदेश सचिवों अमरपाल सिंह व वीर बहादुर सिंह समेत अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अशोक यादव को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव की सक्रियता से संगठन को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश सचिव अमरपाल सिंह ने कहा कि अशोक यादव लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है वहीं अपनी नियुक्ति के बाद अशोक यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर लखनऊ के जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान समेत जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अशोक यादव की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है, उन्होंने इसे लखनऊ जनपद के लिए गौरव का विषय बताया है।

Previous article
Next article
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, समर्थ गुप्ता बने सीनियर DCMउत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं। अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार यह बदलाव संचालन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।सबसे प्रमुख बदलाव के तहत समर्थ गुप्ता को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का नया सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (Senior DCM) नियुक्त किया गया है। यह पद रेलवे के वाणिज्यिक कार्यों—जैसे यात्री सुविधाएं, टिकटिंग व्यवस्था, राजस्व प्रबंधन और स्टेशन सेवाओं—के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। समर्थ गुप्ता से उम्मीद की जा रही है कि वे लखनऊ मंडल में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और राजस्व बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएंगे।वहीं, पूर्व सीनियर DCM कुलदीप तिवारी को पदोन्नति देते हुए डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर (Dy CCM) बनाया गया है। यह पद जोनल स्तर का होता है, जहां पूरे उत्तर रेलवे के वाणिज्यिक कार्यों की निगरानी और नीतिगत फैसलों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उनकी पदोन्नति को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए बेहतर प्रदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।इसके अलावा, लखनऊ के प्रमुख रेलवे स्टेशन चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी नया नेतृत्व नियुक्त किया गया है। यहां गौरव दीक्षित को स्टेशन डायरेक्टर बनाया गया है। चारबाग स्टेशन उत्तर भारत के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है, जहां रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में स्टेशन डायरेक्टर की भूमिका स्टेशन प्रबंधन, स्वच्छता, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के समुचित संचालन में अहम होती है।इन नियुक्तियों को रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षता बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में इन अधिकारियों के नेतृत्व में लखनऊ मंडल और चारबाग स्टेशन पर कई सुधारात्मक पहल देखने को मिल सकती हैं।

International

spot_img

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनाए गए अशोक यादव, सौंपी गई संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारीसपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह की लहर

लखनऊ।समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से राजधानी लखनऊ से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अशोक यादव को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद पर नामित किया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शुक्रवार को इस आशय का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए अशोक यादव को संगठन की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने कहा कि अशोक यादव की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को सक्रिय करना है। उन्होंने आशा जताई कि अशोक यादव अपनी इस अहम जिम्मेदारी को पूर्व की भांति पूरी कर्मठता के साथ निभाएंगें और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। अशोक यादव की नियुक्ति से जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सपा के प्रदेश सचिवों अमरपाल सिंह व वीर बहादुर सिंह समेत अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अशोक यादव को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव की सक्रियता से संगठन को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश सचिव अमरपाल सिंह ने कहा कि अशोक यादव लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है वहीं अपनी नियुक्ति के बाद अशोक यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर लखनऊ के जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान समेत जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अशोक यादव की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है, उन्होंने इसे लखनऊ जनपद के लिए गौरव का विषय बताया है।

National

spot_img

International

spot_img
RELATED ARTICLES