वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घमहापुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। इस हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये प्रति आरोपी कर दी है।यह घटना 26 अप्रैल 2026 की है, जब एक अनियंत्रित कार से महिला को टक्कर लगने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक मनीष सिंह पर हमला कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने ईंट-पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी और वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।मृतक मनीष सिंह के परिजनों के अनुसार वह सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और अपने परिवार के इकलौते सहारा थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उनके पीछे दो छोटी बेटियां व एक साल का बेटा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों— मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति और अभिषेक उर्फ बुद्धू— को गिरफ्तार कर लिया है।इसके अलावा फरार आरोपियों को शरण देने वाले पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अभी पांच मुख्य आरोपी— आशीष राजभर, मनीष राजभर, दीपक राजभर, गोविंद राजभर और नागेंद्र राजभर— फरार चल रहे हैं।इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के अनुसार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए इनाम राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है।इसी बीच वाराणसी के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 6 मई 2026 को मृतक मनीष सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। आयोजकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा।हमारे संवाददाता के अनुसार करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह ने भी बनारस में इस आयोजन में शिरकत की है, जिससे माहौल और गरमा गया है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।
वाराणसी के घमहापुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित….