लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। खुफिया इनपुट मिलने के बाद बीजेपी मुख्यालय समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं। प्रमुख सरकारी भवनों, राजनीतिक कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कई जगहों पर चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है और राजधानी में चौकसी बढ़ा दी गई है।



