Saturday, June 6, 2026

National

spot_img

मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने टाला हादसा

लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब रोडवेज के संविदाकर्मियों ने आत्मदाह का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, चार कर्मचारियों ने पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते विफल कर दिया।बताया जा रहा है कि ये संविदाकर्मी पिछले कई दिनों से दुबग्गा डिपो पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका विरोध चालकों और परिचालकों को निजी कंपनी एसएस इंटरप्राइजेज में विलय किए जाने के फैसले को लेकर है।सोमवार को अपनी मांगों को लेकर ये कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए, जहां उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक लिया।पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

International

RELATED ARTICLES