Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

मॉडल शॉप में देर रात चोरी की कोशिश सीसीटीवी में कैद हुई वारदात आरोपी फरार…….

मोहनलालगंज, लखनऊ।मोहनलालगंज कस्बे के पांडे बिल्डिंग, शशि फिलिंग स्टेशन के पास स्थित एक मॉडल शॉप में देर रात चोरी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के मियागंज निवासी राजेश कुमार अपने भाई अंजनि के साथ उक्त दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। रविवार की रात दुकान बंद करने के बाद दोनों भाई रोज की तरह अंदर ही खाना खाकर सो गए थे। तड़के करीब 3:11 बजे अचानक कुछ आवाज सुनाई दी, जिससे उनकी नींद खुल गई।जब दोनों ने उठकर देखा तो एक नकाबपोश युवक दुकान के अंदर घुसकर सामान खंगालते हुए चोरी करने की कोशिश कर रहा था। यह देख दोनों भाइयों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक तुरंत मौके से भाग निकला। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर पहले से ही एक बाइक पर उसके दो साथी मौजूद थे, जो उसका इंतजार कर रहे थे। युवक बाहर निकलते ही अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों की गतिविधियां साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। घटना के बाद अंजनि ने तत्काल अपने अनुज्ञापी को सूचना दी, जिसके बाद मोहनलालगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

संपादक अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES