Wednesday, July 29, 2026

National

spot_img

पीजीआई के सतगुरुपुरम में दर्दनाक हादसा, पानी की बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत

विनय मिश्रा

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र की सतगुरुपुरम कॉलोनी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह माह के मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, गोंसाईगंज-सुलतानपुर रोड क्षेत्र निवासी कुलदीप अपनी पत्नी शिवानी के साथ चरन भट्ठा रोड स्थित सतगुरुपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। दंपती मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। छह माह का शिवांश उनकी पहली संतान था।बुधवार सुबह कुलदीप काम पर चले गए थे, जबकि शिवानी घर के कामकाज में व्यस्त थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम शिवांश तख्त के नीचे रखी पानी से भरी बाल्टी तक पहुंच गया और उसमें गिर गया। कुछ देर बाद जब मां की नजर बच्चे पर नहीं पड़ी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद मासूम बाल्टी में अचेत अवस्था में मिला, जिसे देखकर मां के होश उड़ गए।शिवानी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से बच्चे को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पिता कुलदीप भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बच्चे को अन्य अस्पतालों में भी दिखाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कॉलोनी में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। यह हादसा छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सतर्क रहने की जरूरत की याद दिलाता है।

International

RELATED ARTICLES