Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

हेलमेट चालान के बाद बिजली विभाग का पलटवार, नगराम थाना समेत तीन पुलिस इकाइयों की बिजली कटी…

विनय मिश्रा

नगराम, लखनऊ। नगराम क्षेत्र में पुलिस और बिजली विभाग के बीच तनातनी उस समय खुलकर सामने आ गई, जब हेलमेट न पहनने पर एक बिजलीकर्मी का चालान काटे जाने के बाद बिजली विभाग ने बकाया बिजली बिल का हवाला देते हुए नगराम थाना, हरदोइया पुलिस चौकी और देवीखेड़ा पुलिस बूथ की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में पूरे दिन इस कार्रवाई की चर्चा होती रही।जानकारी के अनुसार, समेसी विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मी अमरेंद्र नगराम-निगोहा मार्ग पर हाईटेंशन लाइन की पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान समेसी इंदिरा नहर पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे दरोगा अनुज भाटी ने हेलमेट न पहनने पर उनका ₹6,000 का चालान कर दिया।चालान से नाराज बिजली विभाग के कर्मचारियों ने नगराम थाना, हरदोइया पुलिस चौकी और देवीखेड़ा पुलिस बूथ के लंबित बिजली बिलों की समीक्षा की। विभागीय अभिलेखों में नगराम थाने पर लगभग ₹3.5 लाख तथा हरदोइया पुलिस चौकी और देवीखेड़ा पुलिस बूथ पर करीब ₹1.5-1.5 लाख का बिजली बिल बकाया पाया गया। इसके बाद नियमानुसार तीनों स्थानों की विद्युत आपूर्ति काट दी गई।लाइनमैन दीपक सिंह ने बताया कि सोमवार शाम 6:18 बजे हरदोइया पुलिस चौकी की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। बिजली कटने के बाद थाना, चौकी और पुलिस बूथ कुछ समय तक अंधेरे में रहे, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।वहीं, समेसी विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें नगराम थाना और पुलिस चौकियों की बिजली काटे जाने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस और बिजली विभाग के बीच समन्वय और बकाया वसूली की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि दोनों विभाग इस मामले का समाधान किस तरह करते हैं।

International

RELATED ARTICLES