नगराम। नगराम थाना क्षेत्र के करोरा बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान को रविवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर गुल्लक में रखी 1 लाख 43 हजार 524 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नगराम पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध चोरी करते हुए दिखाई दिया है, जिसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, निगोहां थाना क्षेत्र के शेरपुर लवल निवासी संदीप सिंह उक्त शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखी नकदी वाली गुल्लक गायब थी। जांच करने पर पता चला कि गुल्लक में रखे 1,43,524 रुपये चोरी हो चुके हैं।घटना की सूचना मिलते ही नगराम पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी करते हुए नजर आ रहा है। फुटेज में आरोपी ने अपने चेहरे सहित पूरे शरीर को चादर से ढक रखा है, जिससे उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और मार्गों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटाकर आरोपी की तलाश में लगी हुई है।पीड़ित सेल्समैन संदीप सिंह की तहरीर पर थाना नगराम में अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम संभावित संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द घटना के खुलासे का दावा कर रही है।स्थानीय व्यापारियों और लोगों का कहना है कि करोरा बाजार में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि नियमित पेट्रोलिंग होने से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।दुकान के लाइसेंस धारक दिनेश कुमार सिंह, निवासी ग्राम कटरा, थाना सांगीपुर, जनपद प्रतापगढ़ हैं।एसओ नगराम अंजनी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
चोरों का आतंक अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर एक लाख तेतालीस हजार की चोरी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर……