निगोहां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच की शुरू…….
निगोहां, लखनऊ, निगोहां थाना क्षेत्र के बाजपेईखेड़ा मजरा दयालपुर में चोरों ने देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए घर से दो भैंसें चोरी कर लीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार बाजपेईखेड़ा मजरा दयालपुर निवासी किसान अभिषेक ने तहरीर देकर बताया कि बीती देर रात की अज्ञात चोर पिकअप डाला वाहन लेकर आए और उनके घर से दो भैंसें लादकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।निगोहां पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
=====================================
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, युवक समेत किशोरी घायल…….
निगोहां पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा…….
निगोहां, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के सुखनाखेड़ा गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी किशोरी घायल हो गई पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक शिवगढ़ी निवासी रईस अहमद ने तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार को उनका छोटा भाई अफजल अहमद अपनी टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल UP-32 QK 2102 से स्वास्तिका पुत्री प्रकाश निवासी मंगटइया बैठाकर जा रहा था। दोपहर सुखनाखेड़ा मोड़ के पास सिसेंडी की ओर से आ रही पिकअप संख्या UP-32 XN 2162 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में अफजल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्वास्तिका को भी चोटें आईं। घायल अफजल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर-2 पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया, जबकि स्वास्तिका का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। निगोहां पुलिस ने गंभीर धाराओं में पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



