Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

वाराणसी के लिए नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा, लखनऊ में भी रुकेगी, जानें रूट और टाइमिंग

लखनऊ केसरी से लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब के जालंधर से नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे. नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नाम संत रविदास एक्सप्रेस रखा गया है. यह लंबी दूरी की रात भर की यात्रा के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के नेटवर्क के विस्तार में एक और कदम है. साथ ही पीएम मोदी नवनिर्मित जालंधर रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे.नई संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी को पंजाब के अमृतसर के पास छेहरटा से जोड़ेगी, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा.रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 14624 (छेहरटा से वाराणसी) हर हफ्ते बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:05 बजे छेहरटा से रवाना होगी. ट्रेन नंबर 14623 (वाराणसी से छेहरटा) हर हफ्ते गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7:05 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगी. यह नई ट्रेन हफ्ते में दोनों तरफ से कुल छह फेरे लगाएगी.इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेनसंत रविदास वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के प्रमुख शहरों को जोड़ेगी, जो जौनपुर सिटी, सुलतानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी और अमृतसर में रुकेगी l

रेलवे बोर्ड के अनुसार, ट्रेन का रखरखाव छेहरटा स्टेशन पर किया जाएगा. रेलवे के अनुसार, छेहरटा से दोपहर 2:05 बजे रवाना होने के बाद यह ट्रेन दोपहर 2:25 बजे अमृतसर, अगले दिन सुबह 7:30 बजे लखनऊ और दोपहर 12:15 बजे अपने गंतव्य वाराणसी पहुंचेगी. इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन शाम 7:05 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगी. मध्य-रात्रि 12:10 बजे लखनऊ, शाम में 4:35 बजे अमृतसर और शाम 5:10 बजे छेहरटा पहुंचेगी.रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि संत रविदास एक्सप्रेस से पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है. साथ ही दोनों राज्यों के बीच धार्मिक पर्यटन, व्यावसायिक यात्रा और फैमिली विजिट को भी बढ़ावा मिलेगा.इस रूट पर चलने वाले यात्री रेलवे के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं l

International

RELATED ARTICLES