Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन……

मोहनलालगंज क्षेत्र की सड़क समेत स्थानीय समस्याओं के समाधान की भी उठाई मांग 21जुलाई को दिल्ली में महापंचायत में सैकड़ों किसान होंगे शामिल…..

मोहनलालगंज, लखनऊ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय, लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए ट्रेड डील को वापस नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।किसानों ने आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से देश के किसानों के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने सरकार से किसानों की आय और कृषि व्यवस्था को सुरक्षित रखने की मांग करते हुए इस समझौते पर पुनर्विचार करने की अपील की।इस दौरान संगठन की ओर से क्षेत्रीय जनसमस्याओं से संबंधित मांग पत्र भी प्रशासन को सौंपा गया। मांग पत्र में मोहनलालगंज क्षेत्र के कुबहरा से कमलापुर विचिलखा तक लगभग 600 मीटर लंबे कच्चे मार्ग का डामरीकरण कराए जाने की प्रमुख मांग की गई। किसानों का कहना था कि बरसात के मौसम में यह मार्ग पूरी तरह कीचड़युक्त हो जाता है, जिससे ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सड़क निर्माण को जनहित में शीघ्र स्वीकृत कर कार्य शुरू कराने की मांग की।प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर ने बताया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आगामी 21 जुलाई 2026 को दिल्ली स्थित किसान घाट पर आयोजित महापंचायत में संगठन के किसान बड़ी संख्या में बसों और ट्रेनों के माध्यम से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगा।प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह, प्रदेश सचिव दिनेश यादव, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला महामंत्री राम सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, सुरेंद्र यादव, राम प्रसाद फौजी, राम सिंह यादव, रितेश प्रधान, सूरज प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश कुमार, अजय मिश्रा, राम कुमार यादव, अरविंद कुमार, पप्पू वर्मा, सरबजीत, अयोध्या सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES