Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

अंशुमान त्रिवेदी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन 70वीं बीपीएससी में हुआ चयन छह वर्षों की कड़े संघर्ष और निरंतर प्रयास के बाद चमकी किस्मत……

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के कासिमपुर गांव के होनहार युवक अंशुमान त्रिवेदी ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। उनका चयन बिहार में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पद पर हुआ है।अंशुमान त्रिवेदी ग्राम एवं पोस्ट कासिमपुर, गोसाईंगंज, लखनऊ के निवासी हैं। उनके पिता किसान विनय त्रिवेदी एवं माता मंजू त्रिवेदी हैं। अंशुमान पिछले छह वर्षों से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। बीपीएससी में यह उनका दूसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त की।
अंशुमान ने बताया कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए लगन, धैर्य और कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
वर्तमान में अंशुमान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं, जिसका परिणाम प्रतीक्षित है। इसके अलावा वह संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा भी दे चुके हैं।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, मित्रों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। साथ ही विशेष रूप से डॉ. प्रदीप दीक्षित, उत्कर्ष अकादमी कानपुर का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अंशुमान की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहनलालगंज और गोसाईंगंज क्षेत्र के लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। बेटे की सफलता से पिता विनय त्रिवेदी और परिवार के अन्य सदस्य गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने अंशुमान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES