Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी सख्त, 15 मौतों की पुष्टि; दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

संवाददाता लखनऊ केसरी – ओम

अलीगढ़ के कार्यक्रम रद्द कर लौटे मुख्यमंत्री, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख व घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान

लखनऊ: राजधानी लखनऊ स्थित पुरनिया के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ के अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर लखनऊ लौटने का निर्णय लिया है। उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायलों का इलाज केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।घटना की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम, डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर मौजूद हैं और पल-पल की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जा रही है। मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी भी पिछले एक घंटे से मौके पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि स्वयं मुख्यमंत्री भी जल्द घटनास्थल का दौरा करेंगे।प्राथमिक जांच में बिल्डिंग के सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार भवन में पर्याप्त निकासी मार्ग (एग्जिट) नहीं थे, बावजूद इसके फायर विभाग और एलडीए द्वारा एनओसी जारी कर दी गई थी। इस लापरवाही को लेकर संबंधित अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।फिलहाल बिल्डिंग में धुआं भरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रशासन और राहत टीमें मौके पर मुस्तैदी से जुटी हैं, वहीं पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

International

RELATED ARTICLES