लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट
राजधानी लखनऊ ऐशबाग चौकी क्षेत्र में दबंगों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। सरेराह सड़क पर लोग आपस में मारपीट करते रहे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि कुछ लोग शराब के नशे में हुड़दंग मचाते हुए एक-दूसरे को गाली देते और मारपीट करते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि इतनी देर तक हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में रोजाना होती हैं, जिससे आम जनता काफी परेशान है। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंचती और न ही किसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है।लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ऐशबाग चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मी क्षेत्र में नियमित गश्त नहीं करते, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह मारपीट हुई, वहीं पहले एक महिला की हत्या की घटना भी सामने आ चुकी है। मामला बाजार खाला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है



