Sunday, May 31, 2026

National

spot_img

झाड़ियों में लगी भीषण आग, पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…..

निगोहां। निगोहा कस्बे में स्थित रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सरकारी भूमि पर उगे घने जंगल में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के चलते लपटें आसपास के क्षेत्र में फैलने लगीं। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी अनूप तिवारी व पुलिसकर्मी चंद्र बहादुर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से सेवानिवृत्त आईजी राजेंद्र पांडेय के फार्म हाउस की ओर बढ़ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन जंगल तक जाने के लिए रास्ता न होने के कारण वाहन अंदर नहीं जा सका। इसके बाद फायरकर्मी भी पैदल मौके पर पहुंचे और पुलिस व ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए।इस दौरान चौकी प्रभारी अनूप तिवारी ने झाड़ियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग को फार्म हाउस की ओर बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों को खुद आग बुझाते देख बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में सहयोग करने लगे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के खेतों और फार्म हाउस तक आग पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर कर्मियों की तत्परता की सराहना की।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES