लखनऊ केसरी नवाबों के शहर कितने प्रकार
उतरेठिया उपकेंद्र क्षेत्र में एक ओर जहां आम जनता पिछले एक महीने से बिजली संकट झेल रही है, वहीं दूसरी ओर एक होटल में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई है।अमौसी जोन के मुख्य अभियंता के निर्देश पर मंगलवार रात करीब 10:20 बजे पुलिस प्रवर्तन दल ने छापेमारी की। जांच के दौरान नीलमथा के डिप्टीगंज हरिहरपुर आदर्शनगर स्थित होटल मिराकी इन में करीब 28 किलोवाट की अवैध बिजली खपत पकड़ी गई।जांच में सामने आया कि होटल को महज 9 किलोवाट के घरेलू कनेक्शन पर संचालित किया जा रहा था, जबकि यह एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान है। होटल संचालक द्वारा थ्री-फेज केबल में अवैध तरीके से दूसरी केबल जोड़कर चोरी की जा रही थी।दो मंजिला होटल में 12 पंखे और 13 एसी सीधे चोरी की बिजली से चलते पाए गए। बिजली विभाग ने तत्काल कनेक्शन काटते हुए होटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।होटल मालिक पर ₹2.80 लाख का शमन शुल्क और करीब ₹10 लाख का जुर्माना लगाया गया है।इस कार्रवाई में विभागीय अधिकारियों की टीम शामिल रही।घरेलू कनेक्शन पर इतने बड़े स्तर पर होटल संचालन के बावजूद लंबे समय तक कार्रवाई न होने से विभागीय मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। संबंधित अधिकारी भी अब जांच के दायरे में हैं।



