Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 19 घायल

आकाश दीप अवस्थी- लखनऊ केसरी

लखनऊ/उन्नाव।लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर 262 के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस चालक को नींद आने की वजह से वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। बस पहले एक्सप्रेसवे की रेलिंग से टकराई और उसके बाद पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कई यात्री बस से बाहर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने की बात सामने आ रही है, हालांकि अन्य तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ड्राइवरों की थकान और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है।

International

RELATED ARTICLES