Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

मुरादाबाद-देहरादून हाईवे पर भीषण जाम, लोगों को घंटों करना पड़ा इंतजार….

मुरादाबाद जिले के कांठ तहसील क्षेत्र में मुरादाबाद-देहरादून हाईवे पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। दिल्ली को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान ट्रक, बस और अन्य वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद हुआ और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार इस समस्या को लेकर प्रशासन का ध्यान भी आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार (गुन्नौर) एवं वर्तमान विधायक कमाल अख्तर (सपा) ने भी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जाम से निजात दिलाने की मांग की है।लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

मुरादाबाद से मनोज कुमार विश्नोई की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES