
वाराणसी उत्तर प्रदेश* श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने मनीष की हत्या को लेकर नाराजगी जाहिर की प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की हे। बीते दिन के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घमहा निवासी मनीष की बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गईघटना के वक्त मृतक के साथियों ( चश्मदीद ) द्वारा वृत्तांत सुनाया गया, सुनकर मन बेहद आहत हुआ कि किस प्रकार आशीष, मनीष व अन्य मनबढ़ों द्वारा एक मामूली सी बात पर सुनियोजित तरीके से एक युवा की हत्या कर दी गई। जहां गांव-पुर में लोग छोटी-छोटी बातों पर नज़दीकी थाने तक ना जाकर आपसी समझौते से बातों को सुलझा लेते थे वहीं आज इस प्रकार की घटनाओं को सुनकर मन क्षुब्ध है कि आखिर समाज किस दिशा में जा रहा है !गाड़ी से धक्का लगने पर मनीष ( मृतक ) ने रुक कर चोटिल का हाल जानना चाहा जिसपर मनबढ़ों ने हत्या कर दी , जबकि हत्यारोपियों में कुछ को मनीष ( मृतक ) द्वारा गांव में ही रोजगार दिया गया था। ऐसी घटनाओं को सुन-पढ़कर लोगों में मानवीय संवेदनाएं खत्म हो जाएंगी। मैं परिवारजनों को आश्वस्त करता हूं कि इस जघन्य कृत्य के लिए सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

लखनऊ केसरी से अनुराग तिवारी की रिपोर्ट



