ब्यूरो चीफ : लखनऊ केसरी
बीती 31 मार्च को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल 12 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। हादसे के बाद से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।गुरुवार देर शाम परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और मौरावा-मोहनलालगंज मार्ग पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि हादसे के इतने दिन बाद भी आरोपी स्कॉर्पियो चालक की गिरफ्तारी नहीं की गई।उत्तरगांव निवासी पुष्पा देवी का 12 वर्षीय बेटा अर्पित चौरसिया अपने गांव के संजू के साथ बाइक से अंबलिका कॉलेज के पास एक दुकान जा रहा था। तभी पीछे से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्पित दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक प्रांशु मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



