Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

मिर्जापुर: चौकी में घुसकर पुलिस पर हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी—पिस्टल लहराकर दी धमकी

प्रदेश के मिर्जापुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद दर्जनों दबंगों ने अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में घुसकर दरोगा और सिपाहियों पर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने चौकी के अंदर जमकर मारपीट की, दरोगा की वर्दी फाड़ दी और वायरलेस सेट को भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं, दबंगों ने पिस्टल लहराते हुए पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की दबंगई साफ देखी जा सकती है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले में आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

मिर्जापुर से राकेश जयसवाल की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES