Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: चलती कार बनी आग का गोला, 5 की जिंदा जलकर मौत

राजस्थान के अलवर जिले में Delhi-Mumbai Expressway पर बुधवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई, जिसमें सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। सभी लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार ने यात्रा के लिए टैक्सी बुक की थी। दर्शन के बाद वे वापस घर लौट रहे थे। देर रात जब उनकी कार एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलने वाली थी और शुरुआती जांच में गैस रिसाव को आग लगने की वजह माना जा रहा है।आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के दौरान ड्राइवर ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली, हालांकि वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। शव बुरी तरह जल जाने के कारण पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त अब डीएनए टेस्ट के जरिए कराई जाएगी।

संवाददाता राजेश शर्मा की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES