Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

अवध बार एसोसिएशन ने नए अधिवक्ताओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम किया आयोजित

लखनऊ। लखनऊ हाईकोर्ट की अवध बार एसोसिएशन द्वारा नए अधिवक्ताओं के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बार की सदस्यता लेने वाले युवा वकीलों को पेशेवर प्रशिक्षण देना और उन्हें वकालत की बारीकियों से अवगत कराना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस अब्दुल मोईन उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जस्टिस जसप्रीत सिंह, जस्टिस सुभाष विद्यार्थी, वरिष्ठ अधिवक्ता एन.के. सेठ और सीनियर एडवोकेट गौरव मेहरोत्रा शामिल हुए।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने नए अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए वकालत के क्षेत्र में सफलता के लिए जरूरी मूल मंत्र साझा किए। उन्होंने युवा वकीलों को न्यायिक प्रक्रिया की समझ, पेशेवर नैतिकता, अनुशासन और मेहनत के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कोर्ट में व्यवहार, केस की तैयारी और मुवक्किलों के साथ संवाद के तरीकों पर भी उपयोगी सुझाव दिए।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं को प्रैक्टिकल अनुभव से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें अपने करियर की शुरुआत में मार्गदर्शन मिल सके।कार्यक्रम का संचालन अवध बार एसोसिएशन के महासचिव ललित तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नए अधिवक्ता उपस्थित रहे और सभी ने इसे बेहद उपयोगी बताया।

संवाददाता : ओम की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES