Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ: स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर सीएम योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि

बहुगुणा की जयंती के अवसर पर राजधानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, विधायक नीरज बोरा, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, उनके पुत्र मयंक जोशी तथा लखनऊ महापौर सुषमा खरकवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा भारत की राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उन्होंने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।मुख्यमंत्री ने बताया कि बहुगुणा का जन्म पौड़ी गढ़वाल में हुआ था और वे भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल रहे। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र नेता के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आगे चलकर हेमवती नंदन बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं, साथ ही केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों में भी अपनी सेवाएं दीं। उनके योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन जनसेवा और नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

International

RELATED ARTICLES