हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 मेधावियों को जिलाधिकारी द्वारा अपने शिविर कार्यालय में किया गया सम्मानित…

0
10

25 अप्रैल 2026 लखनऊ।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP बोर्ड) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 मेधावी छात्रों को आज जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा अपने शिविर कार्यालय में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय जैन द्वारा भी उपस्थित रह कर मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनको शुभामनाएं दी गई। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं जनपद लखनऊ के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देता हूँ, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने परिवार और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। आज का यह सम्मान समारोह केवल छात्र छात्राओं के लिए ही नहीं, बल्कि उनके शिक्षकगण और अभिभावकों के समर्पण और मार्गदर्शन का भी सम्मान है, जिनके सहयोग से यह सफलता संभव हुई है। कार्यक्रम में सभी टॉप 10 छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं एक प्रेणनादाई पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मानित छात्रों ने भी जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में अपने अनुभव साझा किए और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और स्वयं के अथक प्रयास को दिया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री साहिल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं मेधावियों के अभिभावक और उनके प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here